25 August, 2025
आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि गुनगुना पानी न सिर्फ आंतों की सफाई करता है बल्कि कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि गुनगुना पानी पीने से पेट में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को दिनभर एनर्जी भी मिलती है।डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि सुबह नींद से उठने के बाद कम से कम एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। इससे पेट साफ रहता है, शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन भी हेल्दी बनती है।