Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, निवेशकों को मिलेगी मुफ्त जमीन

पटना |  बिहार सरकार ने राज्य में उद्योग और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू करने की घोषणा की।

क्या हैं पैकेज की प्रमुख बातें?

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पैकेज के तहत निवेशकों को 40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। नई औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृत परियोजना लागत का 300 प्रतिशत तक शुद्ध राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) की प्रतिपूर्ति 14 वर्षों तक मिलेगी। इसके अलावा 30 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी भी दी जाएगी।

निर्यात प्रोत्साहन के तहत 14 वर्षों की अवधि के लिए प्रतिवर्ष 40 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी। साथ ही कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टाम्प ड्यूटी, भूमि रूपांतरण शुल्क, औद्योगिक पार्क, पेटेंट पंजीकरण और गुणवत्ता प्रमाणन पर भी सहायता प्रदान की जाएगी।

नि:शुल्क जमीन का प्रावधान

निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने भूमि आवंटन का भी बड़ा फैसला लिया है।

  • 100 करोड़ से अधिक का निवेश करने और 1000 से ज्यादा रोजगार सृजित करने वाली इकाइयों को 10 एकड़ भूमि नि:शुल्क मिलेगी।
  • 1000 करोड़ से अधिक निवेश करने वाली इकाइयों को 25 एकड़ भूमि दी जाएगी।
  • फॉर्च्यून 500 कंपनियों को भी 10 एकड़ तक भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजगार के नए अवसर

नीतीश कुमार ने दावा किया कि इस पैकेज से अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी और राज्य के भीतर ही बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.