27 August, 2025
अभिनेत्री आलिया भट्ट की ढाई साल की बेटी राहा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में उसने आलिया के वर्कआउट सेशन के दौरान उनकी तस्वीर क्लिक की। यह फोटो आलिया के जिम ट्रेनर करण साहनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने बताया कि आलिया ने 40 मिनट का पुल एक्सरसाइज सेशन पूरा किया और राहा ने इसमें से एक तस्वीर खींची।
कुछ समय पहले आलिया ने प्राइवेसी भंग होने पर नाराज़गी जताई थी। उन्होंने कहा था कि किसी के भी घर की निजी तस्वीरें या वीडियो बिना इजाज़त शेयर करना गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।आलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर से शादी की थी और उसी साल उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ।