Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय क्रिकेट में संन्यासों की लहर, अश्विन ने कहा IPL को अलविदा

27 August, 2025

भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल संन्यास का साल कहा जा सकता है। एक के बाद एक दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। हाल ही में चेतेश्वर पुजारा ने सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था। अब टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

अश्विन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब उन्होंने अपने आईपीएल करियर पर भी विराम लगा दिया है। उन्होंने सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने फैंस को यह खबर दी।आईपीएल 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा और उनकी खूब आलोचना हुई। सीएसके ने उन्हें पिछले साल मेगा नीलामी में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

सीएसके की बढ़ी मुश्किलें

अश्विन के संन्यास के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स के सामने नए ऑलराउंडर की तलाश की चुनौती होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेंचाइज़ी आगामी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल रशीद पर दांव खेल सकती है।

अश्विन का IPL सफर

रविचंद्रन अश्विन ने 2009 में आईपीएल डेब्यू किया था। अपने 17 साल के लंबे सफर में वह 5 टीमों (CSK, RPS, PBKS, DC, RR) का हिस्सा रहे। अश्विन ने कुल 220 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 187 विकेट झटके और 833 रन बनाए। उनका इकॉनमी रेट 7.2 रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.