27 August, 2025
बॉलीवुड की नई रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म परम सुंदरी अपने रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में है। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली इस फ़िल्म के लिए अमेज़न म्यूज़िक ने यूनिवर्सल म्यूज़िक और मैडॉक फ़िल्म्स के साथ मिलकर एक शानदार म्यूज़िक एल्बम लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। यह शाम संगीत, ग्लैमर और सितारों से भरी एक यादगार महफ़िल में बदल गई।
कार्यक्रम में संगीत जगत के दिग्गज सोनू निगम, सचिन-जिगर, आदित्य रिखारी और कृष्णकली साहा ने अपनी मौजूदगी से इस उत्सव को और खास बना दिया। नई और पुरानी पीढ़ी की आवाज़ों का यह संगम दर्शकों के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं रहा।फ़िल्म और इसके संगीत पर अपनी खुशी जताते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा:यह फ़िल्म और इसका संगीत मेरे दिल के बेहद करीब हैं। सभी गानों में अलग-अलग जज़्बात हैं और शानदार गायकों ने इसे जीवंत बना दिया है। सोनू सर, सचिन-जिगर, आदित्य और कृष्णकली – सबने कमाल कर दिखाया है।”जान्हवी कपूर ने भी एल्बम की विविधता और अनोखेपन की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह म्यूज़िक हर तरह के श्रोताओं को जोड़ने की क्षमता रखता है।