Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सैलजा का हमला, 130वां संविधान संशोधन लोकतंत्र के लिए खतरा

चंडीगढ़ | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 130वां संविधान संशोधन बिल देश में अघोषित इमरजेंसी लागू करने जैसा है। इस बिल के जरिए सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।

सैलजा ने दावा किया कि इस बिल के तहत अब किसी भी एजेंसी को 30 दिन तक हिरासत का अधिकार मिल जाएगा, जिसका दुरुपयोग कर सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज दबा सकता है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक न्यायपालिका की स्वतंत्रता खत्म करने वाला है और संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है।

“1984 दंगा पीड़ितों को नौकरी सिर्फ राजनीतिक चाल”

हरियाणा सरकार द्वारा 1984 के दंगा पीड़ितों के परिजनों को 11 साल बाद नौकरी देने के फैसले को सैलजा ने चुनावी चाल करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब विधानसभा चुनाव सामने दिख रहा है, इसलिए अचानक दंगा पीड़ितों की याद आई है। सैलजा ने आरोप लगाया कि यह कदम पंजाब में सैनी समुदाय को लुभाने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश है।

हरियाणा में नशा और अपराध चरम पर”

सैलजा ने हरियाणा सरकार पर अपराध और नशे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और रंगदारी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सिरसा जिले में हर दूसरे दिन युवा नशे की गिरफ्त में दम तोड़ रहे हैं।

सांसद ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी से अपराध कम नहीं होंगे। जब तक अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा नहीं होगा, तब तक कानून-व्यवस्था सुधरना मुश्किल है। उन्होंने सरकार को जनता को गुमराह करने वाली यात्राओं और दिखावटी कार्यक्रमों से बाहर आकर जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने की नसीहत दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.