Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस विधायक फोगाट का हमला, निर्दोष युवाओं की गिरफ्तारी गलत

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भिवानी की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला गूंजता रहा। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए।

विधायक का आरोप है कि मनीषा हत्याकांड के बाद पुलिस ने बिना ठोस सबूत कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 50 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है, जिनमें कई निर्दोष भी शामिल हैं। फोगाट ने कहा कि अगर इन युवाओं पर कोई गंभीर आरोप सिद्ध नहीं है तो इन्हें जेल में रखना अन्याय होगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि इन युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए, ताकि उनके भविष्य पर कोई संकट न आए।

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भी आपत्ति

विनेश फोगाट ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि इस मामले की कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और यदि पत्रकारों को केवल रिपोर्टिंग के लिए जेल भेजा जा रहा है तो यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। विधायक ने सरकार से पत्रकारों की रिहाई की मांग की।

सीबीआई करेगी जांच

उल्लेखनीय है कि मनीषा का शव भिवानी के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि सीबीआई जल्द ही जांच की प्रक्रिया शुरू करेगी।

गौरतलब है कि मनीषा का अंतिम संस्कार उसके गांव में घटना के आठ दिन बाद किया गया था। उससे पहले भिवानी, रोहतक और दिल्ली एम्स में तीन बार पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसके चलते यह मामला और भी संवेदनशील बन गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.