Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब बाढ़ संकट: सुखबीर बादल ने मांगी लोगों की सलामती की दुआ

अमृतसर  | अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज अपने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ की आपदा से जूझ रहे लोगों की सलामती और राहत के लिए विशेष रूप से सरबत के भले की अरदास की।

सुखबीर बादल ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा समय में पंजाब के कई जिलों में बाढ़ ने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। हजारों परिवार विस्थापित हो चुके हैं और कई लोग अपनी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने का है।

बादल ने भरोसा दिलाया कि अकाली दल अपने कार्यकर्ताओं और संगठन के माध्यम से राहत कार्यों में सक्रिय रूप से जुटा है। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि प्रभावित लोगों तक तुरंत मदद पहुंच सके।

इस मौके पर उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह बूंदड़, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रभावित लोगों की मुश्किलों के जल्द समाधान की प्रार्थना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.