Facebook-f Youtube X-twitter

आपदा में घिरा भरमौर: सड़कें टूटी, संचार ठप, हजारों यात्री फंसे 

Shimla, Sanju

चम्बा के भरमौर क्षेत्र में भारी आपदा ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कें जगह-जगह से टूट जाने और संचार व्यवस्था ध्वस्त होने से भरमौर देश-दुनिया से कट गया है। मणिमहेश में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। सरकार राहत और बचाव कार्य के दावे तो कर रही है, लेकिन भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विधायक जनकराज ने सरकार पर लगाए लापरवाही के आरोप

डॉ. जनकराज ने कहा कि चार दिन बीत जाने के बावजूद न तो संचार व्यवस्था बहाल हो सकी है और न ही सड़क मार्ग खुल पाया है। स्थिति की वास्तविक जानकारी तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। हजारों पर्यटक वहां फंसे हुए हैं जिन्हें खाने-पीने की सुविधा तक नहीं मिल रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस मदद अब तक नहीं मिल पाई है। हिमाचल को पर्यटन राज्य बताकर सरकार पर्यटकों को आमंत्रित करती है, लेकिन आज हजारों बाहरी राज्यों के लोग भरमौर में फंसे हैं और उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है।डॉ. जनकराज ने मांग की है कि सरकार तुरंत सेना और एनडीआरएफ को राहत कार्य में लगाए और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करे। उन्होंने कहा कि अब तक जो हेलीकॉप्टर सेवाएं चल रही हैं, वे निजी कंपनियों की हैं, जबकि सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।साथ ही उन्होंने क्षेत्र के पावर प्रोजेक्ट्स और उद्योगों से भी अपील की है कि इस कठिन समय में फंसे हुए लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, क्योंकि इस घड़ी में हर संभव मदद की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.