नई दिल्ली | जर्मन अखबार FAZ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापारिक समझौते पर चर्चा के लिए चार बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव अन्ना केली ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अच्छे और सम्मानजनक संबंध हैं। उनके अनुसार दोनों नेताओं की टीमें लगातार संपर्क में रहती हैं।
FAZ ने बताया कि ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में चार बार कॉल किया, लेकिन मोदी ने कॉल इसलिए नहीं उठाई क्योंकि उन्हें डर था कि इस बातचीत के नतीजों को अमेरिका अपने फायदे के लिए पेश कर सकता है।
जापानी अखबार निक्केई एशिया ने भी इस बात की पुष्टि की कि ट्रंप ने भारत से व्यापारिक समझौते के लिए कई बार संपर्क किया, और मोदी ने सुरक्षा और रणनीतिक कारणों से कॉल का जवाब नहीं दिया।
इस रिपोर्ट के बाद भारत-यूएस व्यापारिक संबंधों और दोनों देशों के नेताओं के संवाद प्रक्रिया पर नई बहस शुरू हो गई है।