Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेक्सिको संसद बनी अखाड़ा, सांसदों में धक्का-मुक्की और घूंसे

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की संसद (सीनेट) में बुधवार 28 अगस्त को उस समय हंगामा मच गया जब बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसद आपस में भिड़ गए। मामला इतना बिगड़ा कि हाथापाई और घूंसे तक चल पड़े। संसद का नजारा किसी कुश्ती के अखाड़े जैसा हो गया।

यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब सीनेट में विदेशी सशस्त्र बलों की मेक्सिको में मौजूदगी पर चर्चा चल रही थी। लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों ने अचानक तूल पकड़ लिया और माहौल इतना गरमा गया कि सीनेट अध्यक्ष गेरार्डो फर्नांडीज नोरोना और विपक्षी पार्टी PRI प्रमुख अलेजांद्रो मोरेनो आमने-सामने आ गए।

हाथापाई और धमकी तक पहुंचा विवाद

कार्यवाही खत्म होने के बाद सांसद राष्ट्रगान गा रहे थे, तभी बहस ने हिंसक रूप ले लिया। वीडियो में सांसद कुर्सियां छोड़कर एक-दूसरे को धकेलते और मुक्के बरसाते नजर आए। आरोप है कि मोरेनो ने सीनेट अध्यक्ष का हाथ पकड़कर कहा- “मुझे बोलने दो।” जब अध्यक्ष ने इंकार किया तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। नोरोना ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि मोरेनो ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी तक दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस शर्मनाक घटना का वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए पूरी दुनिया ने देखा और सोशल मीडिया पर यह आग की तरह फैल गया। ट्विटर और फेसबुक पर लोग मेक्सिको के सांसदों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। नागरिकों और पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र पर “काला धब्बा” बताया।

वहीं विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं। कई सांसदों ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.