Shimla, 1 September
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच शिमला में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और कई जगहों से भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की ख़बरें सामने आ रही हैं।
रविवार देर रात करीब 10 बजे शिमला के रामनगर इलाके में एक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ। इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी आ गई। हादसे के समय सड़क से गुजर रहा एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी, 15 जुलाई को इसी जगह पर लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार मलबे की चपेट में आ गई थी। लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों में दहशत का माहौल है।भारी बारिश और खतरनाक हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।