हरियाणा | दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के गुरुग्राम में आधी रात अचानक धरती हिल गई। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग नींद से उठकर घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हिंदूकुश क्षेत्र में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई।
जानकारी के मुताबिक, झटके न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड तक महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
गुरुग्राम प्रशासन ने भूकंप के बाद एहतियातन आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर तैनात कर दिया है। वहीं, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 10 अगस्त को हरियाणा के झज्जर जिले में भी शाम 4:10 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए थे, जिनकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई थी।