Facebook-f Youtube X-twitter

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

जमशेदपुर  | जमशेदपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। पिपला के भागाबांध गांव के पास जंगल में एक 34 वर्षीय युवक परशुराम टुडू का शव बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ही है, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची।

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। परशुराम की पत्नी सुमन टुडू और उसका प्रेमी लछु हांसदा जंगल में मिले थे। इसी दौरान परशुराम भी वहां पहुँच गया। कहा जा रहा है कि तीनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और इसी बहस के दौरान सुमन और लछु ने मिलकर परशुराम की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों शव वहीं छोड़कर घर लौट आए।

रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पूछताछ में सुमन और उसके प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, परशुराम और सुमन की शादी को 15 साल हो चुके थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। इस वारदात से गांव में सनसनी का माहौल है और लोग दंपती की जिंदगी के इस खौफनाक मोड़ पर चर्चा कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

संसद में परिसीमन और संविधान संशोधन विधेयकों पर जोरदार सियासी टकराव, लोकसभा में हंगामा

Summer express, नई दिल्ली |  संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। सरकार ने इन दोनों विधेयकों सहित तीन अहम प्रस्तावों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की, जबकि विपक्ष ने इनका...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.