Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में टूटा बारिश का रिकॉर्ड…1948 के बाद अगस्त 2025 में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

1 September, 2025

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून इस बार जमकर बरस रहा है और कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अगस्त 2025 में राज्य में 434.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह 1948 के बाद अगस्त माह में दूसरी सबसे अधिक वर्षा है। वर्ष 1948 में 456.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों में अगले दो दिनों तक रेड अलर्ट लागू रहेगा। अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। सोमवार और मंगलवार को भी मौसम विभाग ने सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी दी है। मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।उन्होंने बताया कि 3 सितंबर से प्रदेश में वर्षा में कुछ कमी आएगी, लेकिन 4 सितंबर से एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त माह में इस वर्ष दर्ज हुई बारिश 1901 के बाद आठवीं बार सबसे अधिक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.