1 September, 2025
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है। कुल पुरस्कार राशि 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹122.5 करोड़) तय की गई है, जो 2022 की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है।
विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब ₹39.4 करोड़), उपविजेता को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब ₹19.7 करोड़) और सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब ₹9.8 करोड़) मिलेंगे। हर भाग लेने वाली टीम को बोनस और जीत पर अतिरिक्त इनाम भी मिलेगा।आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि यह फैसला महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है और इससे खिलाड़ियों को पुरुष क्रिकेटरों के बराबर सम्मान और अवसर मिलेंगे।टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच मैच से होगी।