नई दिल्ली | निवेशकों के लिए राहत भरी खबर नहीं बल्कि चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतें लगातार नई ऊंचाई छू रही हैं। मंगलवार 2 सितंबर को घरेलू बाजार में सोना एक बार फिर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।
MCX पर सोने की कीमत 0.46 फीसदी चढ़कर करीब 1,05,263 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी भी तेजी के साथ 1,25,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं की रौनक बढ़ी है। कॉमेक्स (Comex) पर सोना 3,517.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में 3,560.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस साल सोना 3,578.40 डॉलर प्रति औंस तक का ऑल टाइम हाई छू चुका है।
चांदी भी पीछे नहीं रही। कॉमेक्स पर यह 40.18 डॉलर प्रति औंस पर खुली और खबर लिखे जाने तक 41.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
निवेशकों की नजर
लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और आभूषण कारोबारियों को चौकन्ना कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मांग और बाजार की अस्थिरता आगे भी सोने-चांदी को नए स्तर पर पहुंचा सकती है।