Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2000 रुपये के नोट अब लगभग गायब, जानें क्या अब भी है मान्य

नई दिल्ली | भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। मई 2023 में वापस लिए गए 2000 रुपये के नोट अब लगभग पूरी तरह से बाजार से बाहर हो चुके हैं। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 31 अगस्त 2025 तक इनकी कुल राशि का 98.33% नोट वापस आ चुका है। अब केवल ₹5,956 करोड़ के नोट ही प्रचलन में बचे हैं।

कितने आए वापस, कितने बचे?

शुरुआत में जब नोटबंदी जैसे फैसले के तहत इन्हें बंद करने की घोषणा हुई थी, तब बाजार में 2000 रुपये के नोटों की अनुमानित राशि ₹3.56 लाख करोड़ थी। दो साल से ज्यादा समय बाद अब यह राशि लगभग पूरी तरह लौट चुकी है।

क्या अभी भी चल रहा है 2000 का नोट?

जी हां, 2000 का नोट अब भी वैध मुद्रा है। यानी अगर आपके पास है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, बैंक में जमा करा सकते हैं या बदल सकते हैं। हालांकि दुकानदार और कारोबारी अब इसे लेने से हिचकते हैं, क्योंकि बाजार में इसकी उपलब्धता बेहद कम हो चुकी है।

कैसे बदलें ₹2000 के नोट?

  • नोट RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा या बदले जा सकते हैं।
  • आप इन्हें डाक से भी RBI को भेज सकते हैं, जिसके बाद राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।
  • यह सुविधा 9 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई थी और फिलहाल जारी है।

यह सुविधा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में उपलब्ध है।

अब आगे क्या?

हालांकि सरकार और RBI ने अभी तक इसे कानूनी मुद्रा (Legal Tender) से हटाने की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तेजी से वापसी और बाजार में इसकी कमी साफ संकेत देती है कि 2000 रुपये का नोट अब इतिहास बनने की ओर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.