3 September, 2025
हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण की शुरुआत आज से हो रही है। पहले मुकाबले में मलेशिया और चीन आमने-सामने होंगे, जबकि दिन का सबसे बड़ा मैच भारत और कोरिया के बीच खेला जाएगा।
भारतीय टीम, जिसकी कप्तानी हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं, ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन जीत दर्ज कर शानदार अंदाज़ में सुपर-4 में प्रवेश किया है। अब उसका सामना मौजूदा चैंपियन कोरिया से है।
मुकाबले का कार्यक्रम:
- तारीख: बुधवार, 3 सितम्बर 2025
- स्थान: राजगीर हॉकी स्टेडियम, बिहार
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
- लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLiv ऐप व वेबसाइट
- टीवी प्रसारण: Sony Sports Network
हॉकी प्रेमियों की नज़रें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हैं, जहां जीत की रेस और भी तेज़ हो जाएगी।