Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीएसटी स्लैब घटे, जनता को राहत – हिमाचल को 1000 करोड़ का घाटा, केंद्र से भरपाई की मांग

Shimla, Sanju

केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में बड़ा बदलाव करते हुए कर ढांचे को सरल बना दिया है। पहले जीएसटी के चार स्लैब—28%, 18%, 12% और 5%—थे, जिन्हें घटाकर अब सिर्फ 5% और 18% कर दिया गया है। इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी और कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी।हालांकि, इस बदलाव से राज्यों को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश को ही करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा होने की आशंका जताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जीएसटी काउंसिल का निर्णय स्वागत योग्य है क्योंकि इससे उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। लेकिन राज्य सरकार की आय पर इसका असर होगा। मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर वित्त मंत्री से बातचीत की है और केंद्र से घाटे की भरपाई की मांग की है।चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते हिमाचल पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। वर्ष 2023 में राज्य को करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था, जिसके बदले केंद्र सरकार से केवल 1500 करोड़ की मदद मिली। इस साल भी अब तक साढ़े तीन हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। ऐसे में जीएसटी कटौती से खजाने पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि आपदा और औद्योगिक नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार को हिमाचल की विशेष सहायता करनी चाहिए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों और प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.