Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IIT मंडी की ओवरऑल रैंकिंग में सुधार… NIRF  2025 में हासिल किया 58वां स्थान

Mandi, 4 September

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। ओवरऑल कैटेगरी की सूची में आईआईटी मंडी ने 58वां स्थान हासिल किया है, जबकि पिछले वर्ष संस्थान को 72वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार आईआईटी मंडी ने 54.52 अंक अर्जित किए हैं, जो पिछले साल के 51.68 अंकों से बेहतर हैं। इस प्रकार संस्थान ने ओवरऑल रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाई है।

इंजीनियरिंग श्रेणी में भी 31 से बढ़कर 26वें पायदान पर पहुंचा संस्थान

इंजीनियरिंग श्रेणी में भी आईआईटी मंडी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। संस्थान ने 62.8 अंक प्राप्त कर 26वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2024 में यह 59.86 अंकों के साथ 31वें स्थान पर रहा था।गौरतलब है कि आईआईटी मंडी देश के दूसरे चरण के शीर्ष आईआईटी संस्थानों में से एक है। इसका स्थायी परिसर मंडी शहर से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित है और वर्तमान में इसे नॉर्थ और साउथ, दो कैंपसों में संचालित किया जा रहा है।स्थापना के बाद से ही आईआईटी मंडी अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। अब तक संस्थान 120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 275 से ज्यादा परियोजनाओं पर काम कर चुका है। इसके अलावा, बीते वर्षों में आईआईटी मंडी ने 11 अंतरराष्ट्रीय और 12 राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग समझौते भी किए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.