Facebook-f Youtube X-twitter

सरकार का बड़ा कदम: अंबाला की जर्जर सड़कें बनेगी

अंबाला  | हरियाणा के अंबाला जिले में जर्जर और खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 55 सड़कों का चयन किया है, जिन पर लगभग 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, इन सड़कों के पुनर्निर्माण से आम जनता को भारी राहत मिलेगी और यातायात सुचारू होगा।

जिले में बरसात के बाद कई सड़कें टूट-फूट का शिकार हो गई थीं। गड्ढों और उबड़-खाबड़ मार्गों से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर थी क्योंकि छोटी सड़कें ही गाँवों को जिले के मुख्य हिस्सों से जोड़ती हैं। हालांकि बारिश के दौरान पैचवर्क किया गया था, लेकिन गड्ढे फिर से उभर आए।

अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर पैचवर्क भी शुरू कर दिया गया है। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग और हिसार रोड पर मरम्मत का काम जारी है। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भी गड्ढों को भरा जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने कहा कि सड़कों के बन जाने से आवागमन आसान होगा और बारिश के मौसम में लोगों की दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। विभाग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी चयनित 55 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.