Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत की बेटी को राष्ट्रपति ने दिया बड़ा सम्मान

सोनीपत  | हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव नसीरपुर की सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका सुनीता ढुल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। दिल्ली में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार और समर्पण के लिए प्रदान किया गया। इस साल हरियाणा से यह सम्मान पाने वाली वह अकेली शिक्षिका बनीं। फिलहाल वह पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में सेवाएं दे रही हैं।

शिक्षा और समाज सेवा में योगदान

सुनीता ढुल न केवल एक प्रेरणादायक शिक्षिका हैं, बल्कि रेडक्रॉस की राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर भी हैं। अब तक वह 14 हजार से अधिक बच्चों को फर्स्ट एड और जीवन रक्षक कौशल की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चला रही हैं, जिसके तहत हर बच्चा अपनी मां के नाम पर पौधा लगाता है।

संघर्षों से सफलता तक का सफर

सुनीता ढुल का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनके पिता राज सिंह दहिया (पूर्व आर्मी कर्मी और बिजली निगम में कर्मचारी) ने समाज के तानों की परवाह किए बिना बेटियों को पढ़ाने का फैसला लिया। उनकी मां सुखदेई देवी, जो आज 96 साल की उम्र में भी उनका हौसला बढ़ाती हैं, हर सुबह 3 बजे उठकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करती थीं।

कॉलेज तक पहुंचने के लिए सुनीता रोजाना 14 किलोमीटर साइकिल से सफर करती थीं। पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाई। 1996 में बीएड एंट्रेंस परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया और 1996 से 2013 तक निजी स्कूलों में शिक्षिका और प्रिंसिपल रहीं। 2014 में उन्हें सरकारी स्कूल में नियुक्ति मिली।

परिवार से मिली ताकत

सुनीता के पति पवन ढुल और उनके बच्चे भी उनकी प्रेरणा बने। बेटा अध्ययन ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत है, जबकि बेटी वंशिका अशोका यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रही है।

शिक्षा ही बदलाव की चाबी

सुनीता ढुल कहती हैं कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी माता-पिता और बेटियों का सम्मान है, जिन्होंने समाज की सोच बदलने के लिए शिक्षा को हथियार बनाया। उन्होंने कहा, “बेटियों को बोझ नहीं, भविष्य की नींव समझें। शिक्षा ही असली बदलाव की चाबी है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.