Facebook-f Youtube X-twitter

मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं का एयरलिफ्ट, 360 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

Chamba, Manjur


हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में चल रही मणिमहेश यात्रा के दौरान खराब मौसम और भूस्खलन से बाधित हुए मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर राहत दी है। अब तक भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से 360 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा लाया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों को एचआरटीसी की बसों से निःशुल्क उनके गंतव्यों – पठानकोट और कांगड़ा – भेजने की व्यवस्था की गई है।गौरतलब है कि इस वर्ष 31 जुलाई तक प्रस्तावित मणिमहेश यात्रा को लगातार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के चलते बीच में रोकना पड़ा था। करीब 15 हज़ार श्रद्धालु अलग-अलग जगहों पर फंसे थे, जिन्हें पैदल रास्तों और सड़कों से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वर्तमान में भरमौर और आसपास के क्षेत्रों में फंसे लगभग 700 श्रद्धालुओं में से अधिकांश को आज सुबह एयरलिफ्ट कर लिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि शेष श्रद्धालुओं को भी हेलीकॉप्टर और पैदल मार्ग से सुरक्षित निकालने का काम जारी है।इस आपदा में अब तक 17 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है। दो शवों को निकालने का प्रयास अभी भी जारी है।प्रशासन, वायुसेना और स्थानीय राहत दलों की संयुक्त मेहनत को लेकर पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.