5 September, 2025
इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल 2025 के नतीजे आ गए हैं। इस बार भी अमिताभ बच्चन को देश का नंबर 1 हीरो और दीपिका पादुकोण को नंबर 1 हीरोइन चुना गया है।
दीपिका लगातार 2023 से इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई हैं। उनकी हाल की फिल्मों ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।हीरोइन कैटेगरी में साई पल्लवी दूसरे, रश्मिका मंदाना तीसरे और आलिया भट्ट चौथे स्थान पर रहीं।दीपिका अब एटली द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म में नजर आएंगी। वहीं, अमिताभ बच्चन का स्टारडम अब भी दर्शकों के बीच सबसे ऊंचे पायदान पर कायम है।