Facebook-f Youtube X-twitter

सूडान में भूस्खलन का कहर, बच्चों की लाशें बिखरीं

काहिरा। सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में रविवार (31 अगस्त 2025) को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में 800 से 1,000 तक लोगों की मौत हुई है, जबकि अब तक 375 शव बरामद कर दफनाए जा चुके हैं। मरने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।

बच्चों और गांव पर कहर

अंतरराष्ट्रीय संस्था सेव द चिल्ड्रन ने बताया कि हादसे में करीब 200 बच्चों की जान गई, जबकि 150 लोगों को जिंदा बचाया गया, जिनमें 40 बच्चे शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। यह हादसा Marrah Mountains के Tarsin गांव में हुआ, जहां भारी बारिश के बाद पहाड़ का हिस्सा टूटकर गांव पर गिर गया। स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और कई मकान मलबे में समा गए।

दो लहरों में आया भूस्खलन

गांववालों और बचावकर्मियों ने बताया कि भूस्खलन दो बार हुआ। पहली लहर दोपहर में आई और कुछ घंटे बाद आई दूसरी लहर ने उन लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो बचाव में जुटे थे।

राहत और बचाव कार्य

खराब रास्तों और दुर्गम इलाके के कारण बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। Save the Children की टीम ने गांव तक पहुंचने के लिए गधों का सहारा लिया। वहीं, स्थानीय प्रशासन, मानवीय संगठन और यूएन एजेंसियां राहत सामग्री, दवाइयां और मोबाइल क्लीनिक भेज रही हैं।

बढ़ा मानवीय संकट

दारफुर का यह क्षेत्र पहले से ही गृह युद्ध की मार झेल रहा है, जिसमें अब तक 40,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 1.2 करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं। ऐसे में यह प्राकृतिक आपदा स्थिति को और गंभीर बना रही है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे सूडान के इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.