Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, बहू ने सास की ली जान

सोनीपत | सोनीपत जिले के गन्नौर उपमंडल के गांव पिपलीखेड़ा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद के चलते पुत्रवधु अनीता ने अपने प्रेमी चेतन (निवासी रायपुर, जिला पलवल) के साथ मिलकर सास किताबों देवी की हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन ने ही अनीता को अपनी सास की हत्या करने की सलाह दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर किताबों देवी के सिर पर वार कर उनकी जान ले ली। वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई।

पुलिस ने गहन पूछताछ में अनीता से पूरी सच्चाई उगलवाई। उसने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से चेतन के साथ प्रेम संबंधों में थी और भविष्य में शादी की योजना बना रही थी। जमीन बेचने की सास की इच्छा इस साजिश की बड़ी वजह बनी।

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि बड़ी इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.