Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फसल नुकसान से जूझते किसान, सरकार ने बढ़ाई राहत की डेडलाइन

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए फसल क्षति रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ा दी है। हाल ही में आई बाढ़, जलभराव और भारी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल अब 10 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा।

इस फैसले से 12 जिलों के 1402 गांवों के किसान खरीफ 2025 के दौरान हुई फसल क्षति का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

अब तक 38 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया दावा दर्ज

पोर्टल पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 38,286 किसानों ने फसल क्षति का दावा दर्ज कराया है। इसके तहत कुल 2,42,945.15 एकड़ क्षेत्रफल का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शुरुआत में यह पोर्टल सिर्फ 7 जिलों के 188 गांवों तक सीमित था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 जिलों के 1402 गांवों तक कर दिया गया है।

किन जिलों को मिला फायदा?

रजिस्ट्रेशन का दायरा बढ़ने के बाद इसमें रोहतक (41 गांव), हिसार (86), चरखी दादरी (34), पलवल (59), सिरसा (6), भिवानी (43), रेवाड़ी (7), कुरुक्षेत्र (75), यमुनानगर (600 – सभी गांव), नूंह (166), फतेहाबाद (21) और झज्जर (264 – सभी गांव) शामिल हैं।

कैसे मिलेगा मुआवजा?

प्रवक्ता के अनुसार, किसानों द्वारा पोर्टल पर दर्ज दावों का सत्यापन जिला राजस्व अधिकारी विशेष गिरदावरी के जरिए करेंगे। इसके बाद निर्धारित मानकों के आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के मानकों के तहत बाढ़, जलभराव और भारी वर्षा से प्रभावित फसलें ही मुआवजे के लिए मान्य होंगी। दावे के सत्यापन में पटवारी से लेकर मंडल आयुक्त स्तर तक के अधिकारी शामिल होंगे।

किसानों से अपील

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समयसीमा का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, ताकि उन्हें मुआवजे की राशि समय पर मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.