Facebook-f Youtube X-twitter

आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण: भारत में दिखेगा ब्लू मून, सूतक काल रहेगा मान्य

Shimla, Sanju

 7 सितंबर 2025, रविवार को साल का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो पूरे भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा की रात लगेगा और अगले दिन यानी 8 सितंबर को देर रात समाप्त होगा। खगोलीय दृष्टि से इसे ब्लू मून भी कहा जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरते हुए लाल और नारंगी रंग में नजर आएगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9:57 बजे होगा और इसका समापन देर रात 1:56 बजे तक रहेगा। इसका सबसे अद्भुत नजारा रात 11:00 बजे से दिखाई देगा।

सूतक काल और धार्मिक मान्यताएँ

पंडित नौटियाल के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और मूर्तियों का स्पर्श वर्जित रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी को कोई धार्मिक या पारिवारिक कार्य करना है तो वह दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न कर ले।

भोजन और सावधानियाँ

  • भोजन रात 9:57 बजे से पहले कर लेना चाहिए।
  • ग्रहण के समय तरल पदार्थों में कुशा या तुलसी दल डालकर उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए।
  • इस अवधि में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है।

श्राद्ध पक्ष की शुरुआत

इसी दिन से पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) की शुरुआत भी हो रही है, जो 21 सितंबर तक चलेगा। जिनके श्राद्ध पूर्णिमा के दिन होते हैं, वे 7 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे तक उन्हें संपन्न कर सकते हैं।

किन राशियों पर पड़ेगा असर

ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण खासकर कुंभ, सिंह, वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए कष्टकारी हो सकता है। ऐसे जातकों को दान-पुण्य और भगवान का नाम जप करने की सलाह दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.