Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धमाल-4’ की शूटिंग पूरी, ईद 2026 पर होगी रिलीज़

7 September, 2025

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद कॉमेडी फिल्म ‘धमाल-4’ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने शूटिंग पूरी कर ली है और फिल्म की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

अजय देवगन का अंदाज़

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग साझा की, जिस पर लिखा था – “धमाल टाइम्स ब्रेकिंग न्यूज”। इसमें पूरी स्टार कास्ट की तस्वीरें भी थीं। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा –
“आज की ताज़ा खबर… वो गैंग जो अब जल्द ही लूटने आ रहे हैं आपका दिल और दिमाग। ‘धमाल-4’ ईद 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।”

टी-सीरीज़ की पुष्टि

टी-सीरीज़ ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“ये स्वाइप करते-करते आप कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंच सकते हो, पर क्या करें? खबर ही ऐसी है। ‘धमाल-4’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब असली धमाल शुरू होगा! मिलते हैं ईद 2026 में।”

स्टार कास्ट पर नज़र

फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ अरशद वारसी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पटकर और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

निर्देशन और प्रोडक्शन

फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इसे टी-सीरीज़, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ मिलकर बना रहे हैं।
प्रोड्यूसर्स में अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक शामिल हैं।पाठकों के लिए खुशखबरी यही है कि धमाल की चौथी किस्त अब ईद 2026 पर हंसी का तूफान लेकर आएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.