Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कानपुर बनाम मेरठ: ‘जॉली LLB 3’ ट्रेलर लॉन्च पर फैंस का जलवा

7 September, 2025

अक्षय कुमार का जॉली मिश्रा और अरशद वारसी का जॉली त्यागी आमने-सामने आते ही इंटरनेट पर मच गया धमाल। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कोर्टरूम नोकझोंक इतनी छा गई कि हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर किसके शहर में बजेगा ट्रेलर लॉन्च का डंका।

फैंस की दीवानगी

ऑनलाइन भिड़ंत के बाद मामला सड़कों तक पहुंच गया। कानपुर और मेरठ की गलियों में फैंस जश्न मनाने निकल पड़े। बाइक रैलियों की गड़गड़ाहट, नुक्कड़ों पर बंटते लड्डू और जॉली-स्टाइल पान ने दोनों शहरों को मेले जैसा माहौल बना दिया।

सबसे बड़ा ट्विस्ट

फैंस की भारी डिमांड पर जज त्रिपाठी ने ऐलान कर दिया – ‘जॉली LLB 3’ का ट्रेलर 10 सितम्बर को कानपुर और मेरठ दोनों जगह लॉन्च होगा। साथ ही यह भी शर्त रखी कि केस खारिज होने से पहले दोनों जॉलीज़ को डालनी होगी एक जबरदस्त झप्पी।

डबल धमाका

दो शहरों में डबल ट्रेलर लॉन्च और दोनों जॉलीज़ का आमना-सामना — यह कोर्टरूम ड्रामा अब ब्लॉकबस्टर तमाशा बन चुका है।

फिल्म की झलक

स्टार स्टूडियो18 प्रस्तुत और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली LLB 3’ में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला की दमदार कास्ट एक बार फिर दर्शकों के सामने सबसे बड़ा सिनेमाई मुक़ाबला लेकर आ रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.