Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जानिए हाथों को मुलायम बनाने के आसान घरेलू टिप्स

7 September, 2025

 चेहरे की तरह ही हमारे हाथों की त्वचा भी नाज़ुक होती है और इसकी सही देखभाल बेहद ज़रूरी है। अक्सर डस्ट, डिटर्जेंट, बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से हाथ रूखे और खुरदरे हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ हमेशा सॉफ्ट और खूबसूरत बने रहें, तो इन आसान तरीकों को अपनाना फायदेमंद होगा।

हाथों को मुलायम रखने के उपाय

  1. साबुन का चुनाव सोच-समझकर करें
    हार्श केमिकल वाले साबुन हाथों की नमी छीन लेते हैं। हमेशा मॉइस्चराइजिंग और माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें।
  2. हैंड सैनिटाइज़र का कम उपयोग करें
    सैनिटाइज़र में मौजूद अल्कोहल त्वचा को ड्राई कर देता है। जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करें और बाद में मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें।
  3. पानी का सही तापमान रखें
    बहुत गरम पानी से हाथ धोने से त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है। गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी का उपयोग करें।
  4. सही क्रीम और लोशन लगाएं
    रोजाना अच्छे क्वालिटी का हैंड क्रीम या लोशन लगाएं। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है और हाथ स्मूद दिखते हैं।
  5. नाइट स्किनकेयर अपनाएं
    सोने से पहले हाथों पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाकर हल्के ग्लव्स पहन लें। इससे रातभर में त्वचा रिपेयर होकर सुबह हाथ मुलायम लगेंगे।
  6. ग्लव्स का इस्तेमाल करें
    सफाई या बर्तन धोते समय ग्लव्स पहनें। इससे कैमिकल्स और डिटर्जेंट्स का असर हाथों पर नहीं पड़ेगा।
  7. एलर्जी से बचाव करें
    अगर किसी साबुन, डिटर्जेंट या लोशन से जलन हो, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद करें। सही प्रोडक्ट चुनना बेहद जरूरी है।

 इन आसान टिप्स को अपनी डेली लाइफ़स्टाइल में शामिल करके आप भी पा सकते हैं मुलायम और खूबसूरत हाथ

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.