Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलन मस्क की X पर ट्रंप सहयोगी नवारो के भारत विरोधी दावे बेनकाब

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर मुनाफाखोरी करने और अमेरिकी नौकरियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। हालांकि, एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व ट्विटर) ने फैक्ट-चेकिंग के जरिए उनके इन दावों को भ्रामक करार दिया।

नवारो ने पोस्ट में लिखा कि भारत की ऊंची टैरिफ नीति अमेरिकी उद्योग के लिए नुकसानदायक है और रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। लेकिन X की कम्युनिटी नोट्स में स्पष्ट किया गया कि भारत का तेल आयात उसकी ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा कदम है और यह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करता। साथ ही यह भी बताया गया कि अमेरिका स्वयं रूस से कुछ उत्पादों, खासकर यूरेनियम, का आयात करता है।

एलन मस्क ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “हमारे मंच पर जनता ही नैरेटिव तय करती है। हर पक्ष सुना जाता है और तथ्य सभी के लिए समान रूप से जांचे जाते हैं।”

हालांकि नवारो ने फैक्ट-चेक को खारिज करते हुए इसे “प्रोपेगैंडा” बताया और यहां तक कि रूस-यूक्रेन युद्ध को “मोदी का युद्ध” कह डाला। उन्होंने भारत पर जातिगत टिप्पणी भी की, जिसके चलते उनके बयान विवादों में घिर गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.