नई दिल्ली। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय साबित हो सकता है। सोमवार (8 सितंबर) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 0.51% गिरकर ₹1,07,175 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी 0.72% लुढ़ककर ₹1,23,799 प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।
सर्राफा बाजार में हाल का रुख
पिछले शुक्रवार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹900 उछलकर ₹1,06,970 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। गुरुवार को सोना ₹1,000 गिरकर ₹1,06,070 पर आ गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक (16-17 सितंबर) में ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व पर
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.5% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को ₹900 बढ़कर ₹1,06,100 प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि चांदी की कीमतें ₹1,25,600 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से सोने में तेजी देखने को मिली है।