Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा प्रभावित सड़कों को खोलने के लिए सरकार का युद्धस्तरीय अभियान

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद बंद पड़ी सड़कों को खोलने का कार्य अब तेज़ी से किया जा रहा है। लगातार दो-तीन दिन से मौसम साथ देने के कारण राहत कार्यों में गति आई है और कई मार्ग बहाल कर दिए गए हैं। खासतौर पर सेब बागवानों को मंडियों तक फसल पहुंचाने में परेशानी न हो, इसके लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है। यहां तक कि नदियों के रास्ते सेब परिवहन की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग को मिली 35 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि सरकार 70 गाड़ियां खरीद रही है। पहले चरण में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 35 गाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाएगा ताकि फील्ड वर्क में तेजी लाई जा सके।

धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर द्वारा धरने पर बैठने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उनकी मांगें जायज़ हैं। NHAI से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपने क्षेत्र और जनता के हक में आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.