Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का मास्टरप्लान, जानिए आगे क्या बड़ा खेल है

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। करनाल में अत्याधुनिक क्रू ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो विमानन प्रशिक्षण और कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह पहल राज्य की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत हरियाणा को एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सोमवार को नागरिक उड्डयन आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि करनाल के अलावा हिसार का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) देश का बड़ा एयरोस्पेस और रक्षा हब बनाया जाएगा। इस परियोजना को हरियाणा एयरोस्पेस एंड डिफेंस कॉर्पोरेशन (HADC) और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ट्रस्ट (NICDCT) मिलकर विकसित करेंगे। HADC की हिस्सेदारी 51% और NICDCT की 49% होगी। लगभग 2,988 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस परियोजना की लागत 4,680 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

पहले चरण की शुरुआत

पहले चरण में करीब 980 एकड़ भूमि पर औद्योगिक इकाइयों का विकास होगा, जबकि शेष भूमि पर सड़क नेटवर्क, हरित क्षेत्र और यूटिलिटी ढांचा तैयार किया जाएगा। अब तक 937 एकड़ भूमि को पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है और दिसंबर 2025 तक शेष भूमि के लिए भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

25 हजार रोजगार के अवसर

अमनीत पी. कुमार ने बताया कि नई एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश आकर्षित करना है। इस परियोजना से लगभग 25,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही राज्य में उत्कृष्टता केंद्र, अनुसंधान इकाइयां और स्किल डेवलपमेंट संस्थान भी स्थापित किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.