Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निकाहनामा में फर्जी नाम, धर्म परिवर्तन केस ने खोला राज

नोएडा  |  यूपी पुलिस ने प्रलोभन और धमकी देकर महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा मियां उर्फ एहसान (23), उसके पिता बिस्मिल्लाह मियां (65) और मां अनीशा बेगम (50) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। इस मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पति की याचिका से खुला मामला

यह कार्रवाई महिला के पति शिवम शर्मा द्वारा दायर रिट याचिका के आधार पर हुई, जिसमें उन्होंने पत्नी की गुमशुदगी को लेकर अदालत से गुहार लगाई थी। पुलिस के अनुसार, गढ़ी चौखंडी गांव निवासी शर्मा की पत्नी इसी साल मई में लापता हो गई थी। बाद में उसे तमिलनाडु के चेन्नई से बरामद किया गया।

प्रेमजाल और निकाह का खुलासा

जांच में महिला ने बताया कि गाजियाबाद के बहरामपुर में किराए पर रहने वाला बिहार के सिवान का मूल निवासी राजा उर्फ एहसान उसे प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। इसके बाद एक मई 2025 को महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि राजा, उसके पिता, मां और भाई इरशाद ने दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन और निकाह कराया।

निकाहनामा में फर्जीवाड़ा

पुलिस ने बताया कि निकाहनामा की कॉपी की जांच में सामने आया कि महिला के पिता का नाम फर्जी लिखा गया है। इतना ही नहीं, राजा ने अपने भाई और मां को महिला के रिश्तेदार के रूप में दर्शाया था।

इस मामले में राजा, इरशाद, बिस्मिल्लाह, अनीशा बेगम और काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.