Facebook-f Youtube X-twitter

सेंसेक्स 81,600 और निफ्टी 25,030 के हुआ पार

मुंबई |  हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 10 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई निफ्टी भी 150 अंकों की तेजी के साथ 25,030 के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी है, जबकि 8 शेयर लाल निशान में हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखी गई। एनएसई का IT इंडेक्स 2.01% ऊपर बंद हुआ। बैंकिंग, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में भी 1% तक की बढ़त दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.66% बढ़कर 43,748 और कोरिया का कोस्पी 1.57% ऊपर 3,311 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.19% चढ़कर 26,246 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% बढ़कर 3,813 पर पहुंच गया।
अमेरिकी बाजार में 9 सितंबर को डाउ जोन्स 0.43% की तेजी के साथ 45,711 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.37% और S&P 500 में 0.27% की मजबूती देखी गई।

कल का रिव्यू

मंगलवार, 9 सितंबर को सेंसेक्स 314 अंकों की बढ़त के साथ 81,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 95 अंकों की तेजी दर्ज करते हुए 24,869 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.