Facebook-f Youtube X-twitter

सोनीपत में हाउसिंग बोर्ड क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सोनीपत | हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को सोनीपत हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में तैनात क्लर्क विकास को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने ओमेक्स सिटी स्थित फ्लैट का नामांतरण कराने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव कालूवास निवासी अमित ने ACB को शिकायत दी थी। अमित ने बताया कि उन्होंने लगभग एक वर्ष पहले ओमेक्स सिटी, सोनीपत में बीपीएल फ्लैट खरीदा था और फ्लैट को अपने नाम स्थानांतरण करवाने के लिए हाउसिंग बोर्ड में आवेदन किया था। इसी दौरान कार्यालय में कार्यरत क्लर्क विकास ने उनसे फ्लैट स्थानांतरण के एवज में 10 हजार रुपये नकद और काम पूरा होने के बाद अतिरिक्त 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

ACB टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए अमित को 10 हजार रुपये क्लर्क के पास देने के लिए भेजा। जैसे ही विकास ने राशि ली, टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विकास महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी संलिप्त तो नहीं हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.