Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कश्मीर से दिल्ली तक पहली बार शुरू हुई सीधी पार्सल ट्रेन सेवा

नई दिल्ली | अब कश्मीर घाटी और देश की राजधानी दिल्ली के बीच सीधे पार्सल ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह ट्रेन यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि ताजे कश्मीर सेब जैसे कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए चल रही है। यह पहल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ना है।

कश्मीर से दिल्ली तक बिना रुकावट का सफर

अब तक कश्मीर से चलने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें केवल कटरा तक सीमित थीं। लंबे समय से लोग चाहते थे कि घाटी से दिल्ली तक सीधी रेल सेवा शुरू हो। इसी मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन तक नियमित पार्सल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पहली बार चल रही इस सेवा से दिल्लीवासियों को सीधे ताजे कश्मीर सेब मिलेंगे और बागवानों को भी अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक बिना किसी रुकावट के पहुंचाने में मदद मिलेगी।

रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया कि पहली पार्सल ट्रेन कश्मीर के बागानों से ताजे सेब लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने इसे जम्मू-श्रीनगर रेल लाइन की शुरूआत के बाद रेलवे का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

नियमित शेड्यूल और आर्थिक लाभ

रेल मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन 13 सितंबर से नियमित शेड्यूल पर आदर्श नगर स्टेशन तक चलेगी। इस पहल से कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होगा।

रूट की खासियत

इस रूट की सबसे बड़ी विशेषता है विश्व का सबसे ऊंचा आर्च वाला चिनाब ब्रिज और केबल वाला अंजी ब्रिज। साथ ही कई लंबी सुरंगें (टनल) भी हैं, जो सफर को रोमांचक बनाती हैं। यह रूट भारतीय इंजीनियरिंग और तकनीकी प्रगति का एक शानदार उदाहरण है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...

अंबाला में गणेश प्रतिमाओं की धूम, पंजाब-हिमाचल से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं से सजने लगे हैं। घरों और पंडालों में गणपति की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। अंबाला में मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। यहां पिछले करीब...

नारनौल में 376 पेटी अवैध शराब बरामद, कैंटर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , नारनौल। अवैध शराब की तस्करी के लिए तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन उनकी योजना काम नहीं आई। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने जाट गुवाना टोल के पास नाकाबंदी कर एक कैंटर को पकड़ा। कैंटर की तलाशी लेने पर हीरो साइकिल के डिब्बों के पीछे छिपाकर रखी गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.