Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में घग्गर नदी के उफान के बाद स्वास्थ्य संकट

सिरसा  | सिरसा जिले में पिछले कई दिनों से घग्गर नदी उफान पर बनी हुई है। नदी के तटबंधों में कटाव और लगातार हुई भारी बारिश के बाद कई गांवों और शहर में जलभराव की समस्या सामने आई है। पानी जमा होने से लोगों को न सिर्फ आवागमन में कठिनाई हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।

सिरसा स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश और जलभराव के बाद सिरसा के सरकारी और निजी अस्पतालों में रोज़ाना 1000 से 1200 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं, जबकि बारिश से पहले यह संख्या औसतन 800 से 1000 थी। बढ़ते मरीजों में खुजली, बुखार, जुकाम और अन्य इंफेक्शंस के मामले शामिल हैं।

सिरसा नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि घग्गर नदी के आसपास के इलाकों में बढ़ते पानी और बारिश के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इस कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में चिकित्सीय व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया है। इसके बावजूद संभावित बाढ़ और जलभराव के चलते मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। सभी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं और चिकित्सा सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

डॉ. भादू ने लोगों से अपील की है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

सिरसा का यह स्वास्थ्य संकट केवल जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी इलाकों में देखा जा रहा है जहां पानी भराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.