Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टमटा बोले – 20 सितंबर तक मनाली तक बहाल होगा फोरलेन

Mandi, Dharamveer

बरसात से क्षतिग्रस्त हुए हिमाचल प्रदेश के फोरलेन और नेशनल हाईवे को फिर से पहले की तरह बहाल किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 264 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टमटा ने रविवार को कीतरपुर-मनाली फोरलेन का निरीक्षण करने के बाद दी।

क्षतिग्रस्त फोरलेन और नेशनल हाईवे की मरम्मत को केंद्र से 264 करोड़ की मदद

राज्यमंत्री अजय टमटा ने कहा कि हिमाचल में 2600 किमी नेशनल हाईवे हैं, जिनमें से 785 किमी एनएचएआई, 1200 किमी राज्य सरकार और 570 किमी बीआरओ के अधीन आते हैं। प्रदेश सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार नुकसान का ब्यौरा केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं। जो भी डीपीआर तैयार होंगी, उन्हें तत्काल मंजूरी दी जाएगी।अजय टमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में हुए नुकसान को लेकर गंभीर हैं और हर पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कीतरपुर से कुल्लू तक सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई है और 20 सितंबर तक मनाली तक फोरलेन पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि यह मार्ग पर्यटन और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कुल्लू-मनाली होते हुए लाहुल-स्पीति और लेह को जोड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एनएचएआई के अधिकारी सड़कों की बहाली में दिन-रात जुटे हुए हैं और जल्द ही यातायात सुचारू हो जाएगा।निरीक्षण के दौरान पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक, एनएचएआई और मंडी जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने यहां हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री को उपलब्ध करवाई.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.