Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 3,700 नए पदों और 100 स्कूलों को CBSE बोर्ड में शामिल करने की दी मंजूरी

Shimla, Sanju

 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने अलग-अलग विभागों में 3 हजार 700 पद सृजित करने की मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य में 100 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के तहत लाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा हर्षवर्धन चौहान ने हायर ग्रेड पे वाली अधिसूचना मामले में उन्होंने अधिकारियों के अपने स्तर पर अधिसूचना जारी करने की खबरों से इनकार किया है।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल ने सरकार के अलग-अलग विभागों में 3 हजार 700 पद सृजित करने की मंजूरी दी है। इन पदों में से हमीरपुर कर्मचारी चयन बोर्ड और आउटसोर्स के जरिए भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड में 1 हजार 602 पद आउटसोर्स पर उपभोक्ता मित्रों के लिए भरे जाएंगे। इसके अलावा 1 हजार पद हमीरपुर चयन बोर्ड से रेगुलेटर टी मेट भरे जाएंगे। 645 पटवारी के पद भरने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा 400 पद स्टाफ नर्स, पंचायत सचिव के 300 पद, 200 पद MBBS डॉक्टर के पद भरे जाएंगे। 38 पद मेडिकल कॉलेज में भरे जाएंगे और 25 पद स्टेनो के सचिवालय में भरे जाएंगे। कांगड़ा के चढ़ियार में सब तहसील खोलने को भी मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में 100 स्कूलों को CBSC पैटर्न पर चलाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। स्कूलों के लिए CBSC से मान्यता ली जाएगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कंपटीशन कर सकें, इसके लिए CBSC पैटर्न अपनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे पर लोन के लिए 4 प्रतिशत और शहरी में 3 प्रतिशत इंटरेस्ट और ट्राइबल में 5 प्रतिशत इंटरेस्ट सब्सिडी देने को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा 28 डायलिसिस सेंटर खोलने का फैसला भी लिया गया है।

वहीं, हायर ग्रेड पे मामले पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट ने फैसला निरस्त करने का फैसला लिया है। कैबिनेट में हुई निर्णय को निरस्त करने का अधिकार केवल कैबिनेट के पास है। हर्षवर्धन ने अधिकारियों के अपने स्तर पर अधिसूचना जारी करने की खबरों से इनकार किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.