Facebook-f Youtube X-twitter

काजोल और ट्विंकल खन्ना का नया टॉक शो प्रीमियर, गोविंदा बने पसंदीदा मेहमान

15 September, 2025

बॉलीवुड की चर्चित अदाकाराएं काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नया टॉक शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है ‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’। इस शो को दोनों मिलकर होस्ट करेंगी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मेहमान के रूप में शामिल होंगे।

शो का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया। काजोल से उनके पसंदीदा मेहमान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने गोविंदा को चुना। उन्होंने कहा, “शो में मेरे सबसे पसंदीदा मेहमान गोविंदा हैं। उनकी डांसिंग और मनोरंजन का अंदाज सबको पसंद आता है।” काजोल की इस बात पर ट्विंकल खन्ना और दर्शक भी सहमत नजर आए।काजोल पहली बार किसी शो को होस्ट कर रही हैं। उन्होंने कहा, “ट्विंकल और मेरी दोस्ती पुरानी है। जब भी हम मिलते हैं, माहौल बहुत मजेदार होता है। यही विचार इस टॉक शो का आधार बना। हमने पारंपरिक टॉक-शो के फॉर्मेट को बदलकर इसे बेबाक और सच्ची बातचीत से भरा बनाया है।”ट्रेलर में मस्ती, यादगार पल और गॉसिप के मसालेदार क्षण दिखाए गए हैं। इसमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे शामिल होंगे।

‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’ का प्रीमियर सितंबर में प्राइम वीडियो पर होगा, और हर गुरुवार को नया एपिसोड रिलीज़ होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.