Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा मौसम अलर्ट: अगले तीन दिन भारी असर दिखाएगा

हरियाणा | प्रदेश में आज से मौसम का रुख बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मानसून की अंतिम बारिश हो सकती है, क्योंकि 20 सितंबर के बाद कभी भी मानसून विदा हो सकता है। प्रदेश में इस बार मानसून ने 28 जून को दस्तक दी थी और अब तक 565.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य 407.9 मिमी से करीब 39% अधिक है।

इन जिलों में होगी बरसात

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 सितंबर तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में आंशिक बादल छाने के साथ हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

फसलों को भारी नुकसान, पोर्टल पर शिकायतें दर्ज

इस बार बाढ़ और लगातार बारिश से खरीफ फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है।अब तक 6,310 गांवों के करीब 4.97 लाख किसानों ने पोर्टल पर 29.07 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना दी है। किसानों को 15 सितंबर तक अपनी फसल खराबी दर्ज कराने की समय-सीमा दी गई थी।

वर्तमान में 1.31 लाख एकड़ फसलों की गिरदावरी पटवारियों द्वारा पूरी की जा चुकी है। 16 सितंबर से इस प्रक्रिया में तेजी आएगी, क्योंकि किसानों द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन कर रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.