Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

19 सितंबर से पंजाब के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ |  पंजाब के मौसम में बदलाव की संभावना सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 सितंबर तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। लेकिन 19 सितंबर से कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।

सोमवार को जिला होशियारपुर में सुबह तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 सितंबर से मौसम बदल सकता है, और 21 सितंबर तक मानसून विदाई से पहले फिर से बारिश हो सकती है।

इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में 2025 की सर्दियां रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार सिर्फ ठंड ही नहीं बल्कि घनी धुंध और शीतलहर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगी।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी:

  • अक्टूबर के पहले सप्ताह से ठंड की हल्की दस्तक।
  • दशहरे और दिवाली के बीच हल्की ठंड महसूस होगी।
  • त्योहारों के बाद तापमान गिरते हुए दिसंबर और जनवरी में चरम पर पहुंचेगा।
  • न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान।

इस बार की ठंड और मौसम की अनिश्चितता के मद्देनज़र लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.