इंदौर। बीती रात मध्य प्रदेश के इंदौर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। शहर के एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रक में आग लग गई। इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों में महेश खतवासे का नाम शामिल है, जिन्हें पहले अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अन्य घायल अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। वहीं, एडीसी आज दोपहर मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे।
हादसे का क्रम:
सोमवार की रात मल्हारगंज थाना क्षेत्र में ट्रक एयरपोर्ट रोड से बड़ा गणपति की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक बेकाबू हो गया और रास्ते में मौजूद कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारता चला गया। कुछ दूरी तय करने के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, ट्रक का ड्राइवर नशे में था। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।