Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध हथियार बरामदगी मामले में ओलंपियन सुशील की बढ़ी मुश्किलें

झज्जर | ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें एक बार फिर गहराने वाली हैं। झज्जर पुलिस सुशील को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, झज्जर सीआईए टीम ने हाल ही में सुशील के एक करीबी साथी को छुछकवास मार्ग से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम का पहलवान विशाल, सुशील के इशारे पर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। आरोपी के पास से विदेशी हथियार और 20 कारतूस की जानकारी सामने आई थी, जिनमें से पुलिस ने एक विदेशी हथियार और 6 कारतूस बरामद किए हैं।

झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशील को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद ही पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैंटर से 60 लाख रुपये का 201 किलो गांजा बरामद

Summer express, पलवल। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक कैंटर से करीब 60 लाख रुपये मूल्य का 201.75 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर पर कांच...

आठवें वेतन आयोग और पेंशन मुद्दों पर रेल कर्मचारी यूनियन का संघर्ष जारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू), अंबाला मंडल कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा और एनआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष एस.के. त्यागी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने...

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किशनगढ़ क्षेत्र के पास उस समय हुआ, जब दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स...

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई तेज, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Summer express, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाते हुए 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें आतंकवादी ठिकानों और पनाहगाहों को निशाना बनाया गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.