Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रिकेट विवाद पर बोले अरुण धूमल – बेवजह तूल दे रहा है पाकिस्तान बोर्ड

Hamirpur, Arvind

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद बने विवाद पर आईपीएल अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने साफ कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अनावश्यक रूप से मुद्दे को तूल दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि मैच रेफरी से कोई गलती हुई है, तो कार्रवाई आईसीसी के नियमों के तहत ही होगी।

धूमल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा – “मैच खत्म हो चुका है, ऐसे में पाकिस्तान बोर्ड को यह मुद्दा नहीं उठाना चाहिए। अगर किसी को फिर भी आपत्ति है तो आईसीसी इस पर निश्चित कार्रवाई करेगी।”

महिला क्रिकेट पर बड़ा बयान

आईपीएल चेयरमैन ने आईसीसी के महिला और पुरुष चैंपियन टीमों को समान इनामी राशि देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आईपीएल वूमेन लीग पहले ही महिला खिलाड़ियों को बराबरी का दर्जा दे रहा है और अब आईसीसी का यह कदम महिला क्रिकेट को और मजबूती देगा।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर स्थिति स्पष्ट

भारत-पाकिस्तान मैचों को लेकर उठे सवाल पर धूमल ने दो टूक कहा – “भारत सरकार जो निर्णय लेगी, उसी को बीसीसीआई मान्यता देगा। द्विपक्षीय सीरीज इस समय संभव नहीं है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों देशों को नियमों के तहत खेलना पड़ता है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.