जालंधर | जालंधर में मोहिंदर केपी के बेटे की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आने वाला है। इस घटना का मुख्य आरोपी और शान इंटरप्राइजेज़ का मालिक गुरशरण सिंह प्रिंस जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर करने की तैयारी में है।
प्रिंस लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई और परिवार व रिश्तेदारों पर दबाव बनाया गया। सूत्रों के अनुसार, इसी दबाव के चलते अब प्रिंस किसी भी वक्त पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है।
जानकारी ये भी सामने आई है कि पुलिस ने उसके एक करीबी रिश्तेदार को हिरासत में लिया हुआ है। माना जा रहा है कि जैसे ही प्रिंस पुलिस की गिरफ्त में आएगा, इस पूरे मामले से जुड़ी नई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।